11 अक्टूबर 2014 - 18:16
अमरीका में लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन

अमरीका के मिसूरी राज्य के सेंट लुईस शहर में पुलिस की बर्बरता के ख़िलाफ़ लगातार तीसरी रात प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों और पुलिस के बीच झड़प हुयी। यह लोग पुलिस के हाथों एक और निहत्थे अफ़्रीक़ी-अमरीकी की हत्या के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे थे।

अमरीका के मिसूरी राज्य के सेंट लुईस शहर में पुलिस की बर्बरता के ख़िलाफ़ लगातार तीसरी रात प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों और पुलिस के बीच झड़प हुयी। यह लोग पुलिस के हाथों एक और निहत्थे अफ़्रीक़ी-अमरीकी की हत्या के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे थे।
शुक्रवार को सेंट लुईस में प्रदर्शनकारी जनता ने पुलिस की बर्बरता के ख़िलाफ़ नारा लगाते हुए बारिश में सेंट लुईस के न्यायालय की इमारत तक मार्च किया। इन लोगों ने पुलिस के हाथों 18 वर्षीय वोन्डेरिट मेयर्ज़ जूनियर की बुधवार की रात पुलिस की हत्या पर सप्ताहांत प्रदर्शन शुरु किए।
अमरीका में पुलिस के हाथों एक और युवा की हत्या ऐसी स्थिति में हुयी है जब दो महीने पहले फ़र्गूसन शहर में 18 वर्षीय माइकल ब्राउन की पुलिस अधिकारी डैरन विल्सन के हाथों हत्या के विरोध में कई हफ़्तों हिंसक प्रदर्शन हुए थे।  
पुलिस के हाथों मेयर्ज़ की हत्या के विरोध में गुरुवार रात का प्रदर्शन उस समय बेक़ाबू हो गया जब पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ़्तार कर लिया। ताज़ा प्रदर्शन में भाग लेने वाले विल्सन के ख़िलाफ़ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। अमरीका में अश्वेत नेताओं की मांग है कि न्याय विभाग मेयर्ज़ की शूटिंग में हत्या की ज़रूर जांच करवाए। सेंट लुइस में शुक्रवार से सोमवार तक होने वाले प्रदर्शन में मानवाधिकार संगठन भी शामिल हो रहे हैं।
हालिया वर्षों में अमरीका में पुलिस की निरंकुश कार्यवाही और बर्बरता इस देश में गहरी चिंता का विषय बन गयी है। अमरीका में पुलिस अवसतन हर साल 1000 लोगों को फ़ायरिंग में जान से मार देती है कि पुलिस पॉलिसी स्टडीज़ काउंसिल के अनुसार इन घटनाओं में मरने वाले एक चौथाई निहत्थे होते हैं।